aksha Bandhan 2019 Date

Raksha Bandhan 2019: कब है रक्षा बंधन, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और फूडी भाई के लिए बेस्ट गिफ्ट आईडिया
Raksha Bandhan 2019: जानिए रक्षा बंधन की डेट और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त.

Raksha Bandhan 2019 Date: इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 15 अगस्त को है. इस बार यह स्वतंत्रता दिवस 2019 यानी गुरुवार के दिन मनाया जाएगा. राखी का त्योहार भाई-बहन के बीच के अनूठे प्यार, तकरार, हंसी जैसे यादगार पलों के जश्न का प्रतीक है. शिवरात्रि 2019 जोकि 30 जुलाई को है से 2019 में हिंदू त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी. 2019 की महाशिवरात्रि 4 मार्च को थी. जोकि सोमवार को थी. सावन के सोमवार भी अपने आप में खास होते हैं. असल में सोमवार को भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा करने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है. इसके बाद हरियाली तीज होगी. अगर आप जानना चाहते हैं कि कब हैं हरियाली तीज, तीज के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और व्रत के आहार क्या हैं, तो हम आपको बता दें कि हिरयाली तीज 3 अगस्त को यानी शनिवार को होगी. हरियाली तीज (Teej 2019) के बाद नाग पंचमी का त्योहार आएगा. साल 2019 में नाग पंचमी (Nag Panchami) 5 अगस्त को होगी जोकि सोमवार है. इसके बाद रक्षा बंधन का त्योहार शुरू होगा. आने वाले महीनों में देश में अलग-अलग धर्म के लोग अपने-अपने धर्म की मान्यताओं के साथ त्योहारों को मनाएंगे. रक्षा बंधन के बाद 18 अगस्त को कजरी तीज होगी. कजरी तीज 2019 इस साल रविवार के दिन होगी. और कजरी तीज के बाद कृष्ण प्रेमियों के जश्न का दिन यानी जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2019), गणेश चतुर्थी, मुहर्रम, दशहरा, करवा चौथ, दीवाली, भाई दूज आने वाले हैं. राखी पर आमतौर पर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट (Raksha Bandhan Gift) देते हैं, लेकिन क्यों न इस राखी परंपरा से हटकर बहन अपने प्यारे भाई को कुछ उपहार में देकर उसे हैरान कर दें. तो अगर आपका भाई फूड लवर है तो आप उसे कुछ खास तोहफे दे सकती हैं. हम आपको बताते हैं कुछ कुछ सिंपल से उपहार के बारे में बताए हैं, जिसे देकर आप अपने प्यारे भाई को अहसास दिला सकती हैं कि वह आपके लिए कितनी अहमियत रखता है. 

Comments